Skip to content
0
PackForge Industries, फ़रीदाबाद

कार्टन सीलिंग मशीन (Carton Sealer)

Carton पर टेप लगाना, उसके flap मोड़ना या किनारों को seal करना — इन कामों के लिए PackForge Industries की 9 कार्टन सीलिंग मशीनें फ़रीदाबाद, हरियाणा की हमारी यूनिट में तैयार होती हैं और यहीं से देशभर में सप्लाई की जाती हैं।
Read this page in English →

मॉडल उनके कोड के साथ दिए गए हैं, ताकि जो खरीदार किसी specification के हिसाब से खरीद रहा है, उसे वही मशीन मिल जाए जो उसमें लिखी है।

कार्टन सीलिंग मशीन के तीन तरह के काम

कार्टन सीलिंग का फ़र्क इस बात से तय होता है कि flap के साथ क्या होता है। कुछ मशीनें ऐसा carton लेती हैं जिसके flap पहले से मुड़े हों, और ऊपर-नीचे टेप लगा देती हैं।

कुछ मशीनें पहले flap मोड़ती हैं — यह उस लाइन पर काम का है जहाँ अभी आदमी हाथ से flap मोड़ रहा है और वही सबसे धीमा काम है। तीसरा तरीका edge sealing है, उन carton के लिए जिनके बीच के साथ-साथ जोड़ों पर भी टेप लगता है।

अगर अलग-अलग साइज़ के carton आते हैं, तो Auto Size Adjust वाली ऑटोमैटिक Random कार्टन सीलिंग मशीन देखिए। flap मोड़ने का काम भी मशीन से करवाना है, तो PackForge 5050Z में Flap Folder लगा है। जोड़ों पर टेप के लिए PackForge 5050J Edge Sealing मशीन है।

सेमी ऑटोमैटिक और कॉम्पैक्ट कार्टन सीलर — दाम

नीचे लिखे रेट पर 18% GST अलग से जुड़ेगा:

  • छोटे carton के लिए Compact कार्टन सीलिंग मशीन — ₹57,500 + ₹10,350 GST
  • सेमी ऑटोमैटिक कार्टन सीलिंग मशीन, Top और Bottom Tape — ₹69,730 + ₹12,551 GST
  • PackForge 102TUS कार्टन सीलर (छोटे carton के लिए) — ₹98,560 + ₹17,741 GST
  • PackForge 102TU कार्टन सीलर (Standard carton) — ₹1,07,520 + ₹19,354 GST

ऑटोमैटिक, फ्लैप फोल्डर और एज सीलिंग मॉडल

इसी रेंज में BOPP tape रोल और carton sealer के spare parts भी मिलते हैं।

  • PackForge 102TR Pneumatic ऑटोमैटिक कार्टन सीलर — ₹2,50,880 + ₹45,158 GST
  • PackForge 5050Z कार्टन सीलर, Flap Folder के साथ — ₹3,11,808 + ₹56,125 GST
  • ऑटोमैटिक Random कार्टन सीलिंग मशीन, Auto Size Adjust — ₹3,19,270 + ₹57,469 GST
  • PackForge 5050J कार्टन Edge Sealing मशीन — ₹9,40,800 + ₹1,69,344 GST
  • PackForge 102PLS ऑटोमैटिक टेपिंग और स्ट्रैपिंग कॉम्बो (एक ही मशीन पर टेप और स्ट्रैप) — ₹4,04,992 + ₹72,899 GST

सही मशीन कैसे चुनें

सबसे पहले carton की जानकारी भेजिए — ऊँचाई, चौड़ाई और लंबाई, साइज़ हमेशा एक जैसा रहता है या नहीं, carton कितना भारी है और कितना मज़बूत है। फ़ैसले का ज़्यादातर हिस्सा इसी से हो जाता है।

फिर बताइए कि flap मुड़े हुए आते हैं या नहीं। अगर अभी कोई आदमी हाथ से flap मोड़ रहा है, तो flap folder वाली मशीन से पूरा हिसाब बदल जाता है, इसलिए दोनों तरह का रेट लेना ठीक रहता है।

आख़िर में बताइए कि carton मशीन तक कैसे पहुँचता है — बेंच पर हाथ से या conveyor से — और आपका स्टोर कितनी चौड़ाई का टेप खरीदता है।

PackForge कार्टन सीलिंग मशीन
PackForge कार्टन सीलिंग मशीन · सभी कार्टन सीलर के रेट अंग्रेज़ी पेज पर

यह रेंज क्या नहीं करती

कार्टन सीलर carton को खड़ा नहीं करता और उसमें माल नहीं भरता। यह सिर्फ़ उस carton को seal करता है जो भरकर आता है।

कमज़ोर या ज़रूरत से ज़्यादा भरा carton ठीक से seal नहीं होता — फूला हुआ डिब्बा टेप हेड के सामने सपाट सतह नहीं देता, मशीन चाहे कोई भी हो।

डिलीवरी, GST बिल और सर्विस

कार्टन सीलर का निर्माण, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और बाद की सर्विस — चारों काम फ़रीदाबाद से PackForge Industries ही करती है, जो Fulcrum Infratech Pvt. Ltd. का एक डिवीज़न है।

मशीन भारत में कहीं भी जाए, डिलीवरी का कोई चार्ज नहीं लगता। मेट्रो शहर तक मशीन आम तौर पर 3 दिन में पहुँचती है, दूसरे शहरों और कस्बों तक 5 से 6 दिन में। बिल आपकी कंपनी के GSTIN पर GST invoice के रूप में बनता है।

Carton sealer की पूछताछ और ऑनलाइन ऑर्डर

मॉडल नंबर न भी पता हो तो चलेगा — बस carton की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई और वज़न लिखिए, यह बताइए कि साइज़ रोज़ बदलता है या नहीं, और दिन भर में कितने carton बंद होते हैं। इसी से हम आपकी लाइन के लिए मशीन चुनकर देंगे; कम दाम वाला मॉडल काफ़ी होगा तो वही सुझाएँगे। साथ में नाम, मोबाइल, कंपनी का नाम, शहर और पैक होने वाले माल की जानकारी WhatsApp, ईमेल या फ़ोन पर भेजें।

किसी भी कार्टन सीलर का नाम दबाइए तो उसका अपना पेज खुलेगा — उस पर पूरी specification, रेट और उस मशीन के सवाल-जवाब हैं। Add to Cart या Buy Now से वहीं ऑर्डर हो जाता है; रेट GST समेत दिखता है और PIN code भरते ही पता चल जाता है कि मशीन किस तारीख तक पहुँचेगी।

जिन मॉडलों पर रेट नहीं लिखा, उनका रेट आपके carton के नाप पर निर्भर है — नाप भेजिए, उसी के मुताबिक कोटेशन मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Carton के साइज़ बदलते रहें तो क्या एक ही मशीन काफ़ी है?

सिर्फ़ तब, जब वह random-adjustment मॉडल हो, या आप हर साइज़ बदलने पर मशीन को हाथ से दोबारा सेट करने को तैयार हों। आप जो साइज़ असल में पैक करते हैं वे भेजिए, हम बता देंगे कि आपके लिए इन दोनों में से कौन सा तरीका सही है।

क्या ये मशीनें flap भी मोड़ती हैं?

कुछ मॉडल flap मोड़ते हैं और कुछ पहले से मुड़े हुए carton लेते हैं। पूछताछ में बताइए कि अभी flap हाथ से मुड़ते हैं या नहीं, क्योंकि इसी से तय होता है कि किस मॉडल का रेट दिया जाए।

मशीन कौन लगाएगा और बाद में सर्विस कौन देगा?

जिस PackForge Industries से मशीन आती है, उसी की फ़रीदाबाद टीम उसे लगाती है और आगे की सर्विस भी देती है।

डिलीवरी में कितना समय लगता है?

बड़े मेट्रो शहरों तक करीब 3 दिन, बाकी भारत में 5 से 6 दिन। अपने पते की सही तारीख के लिए मशीन के पेज पर PIN code भरें।

क्या GST invoice मिलेगा?

हाँ, बिल आपके GSTIN के साथ GST invoice के रूप में बनता है, इसलिए मशीन पर चुकाए GST का पूरा input credit आप ले सकते हैं।

छोटे carton के लिए कौन सा मॉडल है?

छोटे carton के लिए दो मॉडल हैं — Compact कार्टन सीलिंग मशीन (₹57,500 + ₹10,350 GST) और PackForge 102TUS कार्टन सीलर (₹98,560 + ₹17,741 GST)। Standard carton के लिए PackForge 102TU (₹1,07,520 + ₹19,354 GST) है। अपने carton का नाप भेजिए, हम बता देंगे कि कौन सा सही रहेगा।

पूछताछ के लिए किस समय संपर्क करें?

सोमवार से शनिवार हमारी टीम सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक उपलब्ध रहती है; नंबर है +91 95822 69346, जिस पर फ़ोन या WhatsApp कर सकते हैं — नई मशीन, spare parts या सर्विस, किसी भी बात के लिए। भारत के अलावा अफ्रीका से आने वाली पूछताछ का भी जवाब दिया जाता है।

कार्टन सीलिंग मशीन

PackForge से सीधे खरीदें

Carton का नाप लिखकर +91 95822 69346 पर WhatsApp भेजिए या फ़ोन करके बताइए — कोटेशन उसी नाप के हिसाब से मिलेगा। चाहें तो ऊपर दिया कोई भी मॉडल सीधे ऑनलाइन ऑर्डर कर दें।